Study For All Competitive Exam

Friday, September 29, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 27 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

                           

इतिहास के पन्‍नों में 27 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ और प्रसिद्ध इंटरनेट सर्च इंजन गूगल (Google) की स्थापना हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


 
27 सितम्बर, 1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
27 सितम्बर, 1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
27 सितम्बर, 1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
27 सितम्बर, 1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
27 सितम्बर, 1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरु हुआ।
27 सितम्बर, 1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
27 सितम्बर, 1905 – महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने प्रसिद्ध ई=एमसी स्क्वेयर (E=mc²) का सिद्धांत पेश किया।
27 सितम्बर, 1907 – महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ।
27 सितम्बर, 1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
27 सितम्बर, 1940 – द्यितीय विश्व युद्ध के संयुक्त देशों के बीच पोलाडीन नामक समझौता हुआ। इटली, जर्मनी और जापान के बीच इस समझौते के आधार पर तीन राजधानियां रोम, बर्लिन और टोक्यो तीन केंद्रों के रुप में एक दूसरे के संपर्क में हो गयीं।
27 सितम्बर, 1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली। दक्षिणी मोर्चों पर सोवियत संघ की सेना पर उस समय जर्मनी की सेना का व्यापक आक्रमण हुआ, जब वो थक चुकी थी तथा उसका अभियान भी समाप्त हो रहा था इस घटना में बहुत बड़ी संख्या में रुसी सैनिक गिरफतार कर लिए गये तथा सोवियत संघ के लगभग 12 सौ टैंक और 5 हज़ार 4 सौ तोपें नष्ट हो गयीं या फिर जर्मन सेना ने हथिया लीं।
27 सितम्बर, 1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
27 सितम्बर, 1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
27 सितम्बर, 1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
27 सितम्बर, 1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
27 सितम्बर, 1996 – तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।
27 सितम्बर, 1998 – प्रसिद्ध इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
27 सितम्बर, 2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ की वार्षिक बैठक शुरू।
27 सितम्बर, 2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
27 सितम्बर, 2008 – प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का निधन हुआ।
27 सितम्बर, 2013 – इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हुई।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015