Study For All Competitive Exam

Friday, September 29, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 28 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

                                 

इतिहास के पन्‍नों में 28 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा और सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


 
28 सितम्बर, 551 – ईसा पूर्व: चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म हुआ।
28 सितम्बर, 1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
28 सितम्बर, 1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।
28 सितम्बर, 1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
28 सितम्बर, 1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
28 सितम्बर, 1889 – वजन एवं माप पर पहला महा सम्मेलन हुआ।
28 सितम्बर, 1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
28 सितम्बर, 1895 – फांसीसी केमिस्‍ट और लुइस पेश्‍ववर का निधन हुआ।
28 सितम्बर, 1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।
28 सितम्बर, 1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
28 सितम्बर, 1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
28 सितम्बर, 1923 – इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
28 सितम्बर, 1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
28 सितम्बर, 1929 – सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।
28 सितम्बर, 1946 – पाकिस्तान के बल्लेबाज माजिद खान का जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट में 3,931 रन और 23 वनडे मैचों में 786 रन बनाए।
28 सितम्बर, 1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
28 सितम्बर, 1953 – प्रसिद्ध अमेरिका खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
28 सितम्बर, 1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
28 सितम्बर, 1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं।
28 सितम्बर, 1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हुई।
28 सितम्बर, 1996 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके ज़ायोनी शासन से मस्जिदुल अकसा के प्रांगण में सुरंग खोदने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की। इस प्रस्ताव के मसौदे में इस सुरंग के खोदने की आलोचना भी की गयी थी किंतु अमरीका के विरोध के बाद इस भाग को निकाल दिया गया।
28 सितम्बर, 2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015