Study For All Competitive Exam

Friday, September 29, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 26 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

             

इतिहास के पन्‍नों में 26 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिंदी फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म हुआ और सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 सितम्बर, 1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
26 सितम्बर, 1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।
26 सितम्बर, 1820 – भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे।
26 सितम्बर, 1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
26 सितम्बर, 1888 – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म हुआ।
26 सितम्बर, 1907 – न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। द्वीपों पर आधारित देश न्यूज़ीलैंड वर्ष 1769 ईसवी में ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया था। 
26 सितम्बर, 1923 – हिंदी फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म हुआ।
26 सितम्बर, 1932 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म हुआ


26 सितम्बर, 1950 – इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
26 सितम्बर, 1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
26 सितम्बर, 1959 – जापान के इतिहास मे सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत हुई आैर 16 लाख लोग बेघर हुए।
26 सितम्बर, 1960 – उत्तरी यमन का राजशाही शासन समाप्त कर दिया गया। आज के दिन सेना कमांडर अब्दुल्ला सल्लाल ने एक सैनिक विद्रोह करके राजशाही शासन व्यवस्था का अंत कर दिया जिसके बाद वहॉ लोकतंत्र की स्थापना हुई।
26 सितम्बर, 1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को पहली बार सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।
26 सितम्बर, 1973 – सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
26 सितम्बर, 1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
26 सितम्बर, 1986 – ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
26 सितम्बर, 1990 – इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। वर्ष 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने लापरवाह इंसान भविष्य की ओर बढ़ना और महिला नाम से प्रसिद्ध उपन्यास लिखे हैं।
26 सितम्बर, 1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
26 सितम्बर, 2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
26 सितम्बर, 2007 – वियतनाम के दक्षिणी श्‍हर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
26 सितम्बर, 2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस आैर थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की मौत ​हुई।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015