Study For All Competitive Exam

Friday, October 6, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 6 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

                         

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ और डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म 'द जैज सिंगर' रिलीज हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


 
6 अक्टूबर, 1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
6 अक्टूबर, 1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
6 अक्टूबर, 1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
6 अक्टूबर, 1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
6 अक्टूबर, 1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
6 अक्टूबर, 1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।
6 अक्टूबर, 1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
6 अक्टूबर, 1893 – भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद एन. साहा का जन्म हुआ।
6 अक्टूबर, 1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म 'द जैज सिंगर' रिलीज हुई।
6 अक्टूबर, 1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
6 अक्टूबर, 1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
6 अक्टूबर, 1957 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
6 अक्टूबर, 1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और 'ग्रैंड ओल्ड मैन' बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 1972 – मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत हुई।
6 अक्टूबर, 1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
6 अक्टूबर, 1974 – महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, नेता, राष्ट्रवादी और लोकसभा सदस्य वेंगालिल कृष्ण मेनन का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
6 अक्टूबर, 1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
6 अक्टूबर, 1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या हुई।
6 अक्टूबर, 1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
6 अक्टूबर, 1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
6 अक्टूबर, 2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
6 अक्टूबर, 2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
6 अक्टूबर, 2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
6 अक्टूबर, 2007 – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 2007 – भारतीय विद्वान, न्यायविद और नेता लक्ष्मी मल सिंघवी का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 2012 – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन हुआ।
6 अक्टूबर, 2014 – अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015