Study For All Competitive Exam

Friday, October 6, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 5 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

                             

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है– 


  
5 अक्टूबर, 1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
5 अक्टूबर, 1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।
5 अक्टूबर, 1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
5 अक्टूबर, 1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
5 अक्टूबर, 1805 – भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।
5 अक्टूबर, 1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।
5 अक्टूबर, 1864 – सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्‍म हुआ।
5 अक्टूबर, 1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
5 अक्टूबर, 1902 – मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म हुआ।
5 अक्टूबर, 1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
5 अक्टूबर, 1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
5 अक्टूबर, 1930 – आॅस्टेलिया के आॅलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ। इन्होंने 63 टेस्ट में 2201 रन बनाए और 248 विकेट लिए।

5 अक्टूबर, 1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।5 अक्टूबर, 1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ।
5 अक्टूबर, 1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई।
5 अक्टूबर, 1962 – जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ.नो’ रिलीज हुई।
5 अक्टूबर, 1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
5 अक्टूबर, 1989 – मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
5 अक्टूबर, 1989 – तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
5 अक्टूबर, 1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
5 अक्टूबर, 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
5 अक्टूबर, 2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
5 अक्टूबर, 2011 – एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ।
5 अक्टूबर, 2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015