Study For All Competitive Exam

Sunday, September 10, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 9 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान हिंदी साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म हुआ और चीन के विश्व विख्यात नेता माओ त्से तोंग का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है

9 सितम्बर, 1776 – अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कालोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
9 सितम्बर, 1791 – यूनाइटिड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी. राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया।
9 सितम्बर, 1828 – महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म हुआ।
9 सितम्बर, 1850 – कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
9 सितम्बर, 1850 – महान हिंदी साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म हुआ।
9 सितम्बर, 1867 – यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
9 सितम्बर, 1920 – एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज ऑफ अलीगढ़, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।
9 सितम्बर, 1923 – तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।
9 सितम्बर, 1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
9 सितम्बर, 1939 – म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए हुई।
9 सितम्बर, 1940 – जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
9 सितम्बर, 1945 – जापानी सैनिकों के हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए इन सैनिकों ने चीन पर अतिग्रहण कर लिया था। जापान के तत्कालीन नरेश हीरुहीतू के आदेश पर 10 लाख जापानी सैनिकों ने हथियार डाले और चीन तथा जापान का ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ।
9 सितम्बर, 1948 – पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोरिया बना। कोरिया का इतिहास विदेशी आक्रमणों से भरा पड़ा है। वर्ष 1905 में जापान ने चीन और रुस को पराजित करके कोरिया पर क़ब्ज़ा किया और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति तक इसे अपने नियंत्रण में रखा।
9 सितम्बर, 1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
9 सितम्बर, 1965 – तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
9 सितम्बर, 1967 – युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।
9 सितम्बर, 1974 – कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हुआ। उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
9 सितम्बर, 1976 – चीन के विश्व विख्यात नेता माओ त्से तोंग का निधन हुआ। वर्ष 1921 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कम्युनिष्ट पार्टी की आधार शिला रखी थी।
9 सितम्बर, 1982 – कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन हुआ।
9 सितम्बर, 1991 – ताजिकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
9 सितम्बर, 2012 – इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
9 सितम्बर, 2012 – इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई और 350 घायल हुए।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015