Study For All Competitive Exam

Wednesday, September 13, 2017

CURRENT GK SHORT TOPIC 2017

1. हाल ही में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
रेमन मैगसेसे पुरस्कार से तमिल महिला गितसी षनमुगम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार श्रीलंका में हिंसा और सुनामी जैसी आपदाओं से पीड़ित परिवारों के लिए मदद के लिए दिया गया है| इन्होनें श्रीलंका में सिंहली और तमिलों के बीच संघर्ष और गृह युद्ध के अलावा 2004 की सुनामी में उल्लेखनीय काम किया था|

2. हाल ही में ब्लू फ्लैग सैन्य अभ्यास कहां पर आयोजित किया जा रहा है?
ब्लू फ्लैग सैन्य अभ्यास इजराइल में आयोजित किया जा रहा है| भारतीय वायु सेना पहली बार इस सैन्य अभ्यास में भाग लेगी| यह अभ्यास इस वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा| इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका, इटली, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस और पोलैंड भी हिस्सा लेंगे| इस सैन्य अभ्यास में भारत सहित आठ देशों के अलावा 35 देश ब्लू फ्लैग अभ्यास में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे|

3. इंग्लैंड ने पहला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब कब जीता था?
इंग्लैंड ने पहला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब 1966 में जीता था| इंग्लैंड ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में पश्चिम जर्मनी को 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता था| यह फीफा वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण था|

4. हाल ही में जारी की गई विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में पहला स्थान किसे दिया गया है?
विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में अमेजन के संस्थापक-सीईओ जेफ़ बेजो को पहला स्थान दिया गया है| इनकी नेटवर्थ 2%!ब(MISSING)ढ़कर 5.83 लाख करोड़ रु. हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 5.77 लाख करोड़ के साथ दूसरे, फैशन ब्रांड जारा के अमांसियो ओर्तेगा 5.34 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रखा गया है।

5. हाल ही में ‘रेरा’ की वेबसाइट किस राज्य में लांच की गई है?

‘रेरा’ (रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिट) की वेबसाइट उत्तरप्रदेश में लांच की गई है| इस वेबसाइट पर अपने प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है| इस पर रजिस्ट्रेशन करवाये बिना बिल्डर अपने प्रोजेक्ट्स का विज्ञापन भी नही दे सकते है| इस वेबसाइट को लांच करने का उद्देश्य आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी शिकायतों की त्वरित निस्तारण करना है|

6. ‘फ्रंटबॉल’ क्या है?

‘फ्रंटबॉल’ दुनिया का सबसे नया गेम है| यह स्क्वैश की तरह का एक गेम है। लेकिन स्क्वैश में रैकेट से गेंद को दीवार पर हिट करना होता है। जबकि फ्रंटबॉल में हाथ से रबर की गेंद हिट करनी होती है। स्क्वैश कोर्ट में तीन साइड दीवार और एक साइड कांच होता है। जबकि फ्रंटबॉल कोर्ट ओपन होता है, सिर्फ एक साइड दीवार होती है। फ्रंटबॉल में खिलाड़ी को अंक तब मिलते हैं जब विपक्षी गेंद हिट नहीं कर पाता और जमीन पर गिर जाती है।

7. के.ई. मैमन कौन थे?
के.ई. मैमन प्रसिद्ध गाँधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे| इन्होनें भारत छोडो आंदोलन में भाग लिया था| यह शांतिप्रिय और महात्मा गाँधी के अनुयायी थे| इन्हें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार संघर्ष के लिए मदर टेरेसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. धर्म सिंह कौन थे?
धर्म सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे| सिंह ने 2004 से 2006 के बीच कांग्रेस और जनता दल एस के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व किया था। सिंह नौ बार विधायक रहने के साथ ही लोकसभा सदस्य भी रहे थे। इन्होनें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षता भी की थी। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

9. विश्व हेपेटाइटिस कब मनाया जाता है?

विश्व हेपेटाइटिस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस हेपेटाइटिस के रोकथाम, परीक्षण, उपचार के बारें में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष हेपेटाइटिस का विषय “एलिमिनेट हेपेटाइटिस” रखा गया है| हेपेटाइटिस वायरल ए, बी, सी, डी और ई चार प्रकार के होते है| हेपेटाइटिस का संक्रमण दूषित पानी व भोजन से फैलता है|

10. विश्व बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस वन्य प्राणी बाघ की स्थिति के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में भी जाना जाता है

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015