Study For All Competitive Exam

Sunday, September 10, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 7 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई और फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


7 सितम्बर, 1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
7 सितम्बर, 1707 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और प्रकृतिवादी जार्ज लुईस बूफ़ोन George Louis buffoan का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन का अधिकतर समय वैज्ञानिक शोध में व्यतीत किया और 24 खंडों पर आधारित प्राकृतिक इतिहास नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में धरती, वनस्पतियों, जानवरों और पत्थरों के इतिहास के बारे में वैज्ञानिक सूचनाएं वर्णित हैं और बहुत ही सरल शैली में यह पुस्तक लिखी गयी है।
7 सितम्बर, 1812 – नेपोलियन ने रसियन आर्मी को हराया।
7 सितम्बर, 1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।
7 सितम्बर, 1822 – ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
7 सितम्बर, 1901 – चीन में बॉक्सर विद्रोह समाप्त हुआ।
7 सितम्बर, 1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
7 सितम्बर, 1921 – मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
7 सितम्बर, 1923 – वियना में इंटरपोल की स्थापना।
7 सितम्बर, 1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
7 सितम्बर, 1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
7 सितम्बर, 1940 – दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान साल 1940 में जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की थी।
7 सितम्बर, 1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गयी।
7 सितम्बर, 1945 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में रियोकियो द्वीप पर आत्मसमर्पण किया।
7 सितम्बर, 1950 – हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया।
7 सितम्बर, 1951 – फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ।
7 सितम्बर, 1953 – निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गई।
7 सितम्बर, 1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
7 सितम्बर, 1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
7 सितम्बर, 1988 – पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।
7 सितम्बर, 1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए–
7 सितम्बर, 1999 – भारत ने पूर्वी तिमोर के जैसा ही जनमत संग्रह कश्मीर में भी कराये जाने संबंधी पाकिस्तान की मांग को ठुकराया।
7 सितम्बर, 2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
7 सितम्बर, 2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015