Study For All Competitive Exam

Friday, September 29, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 30 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

                          

इतिहास के पन्‍नों में 30 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मौत हुई और प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

30 सितम्बर, 1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ। उन्होंने इटली में वस्तुकला और शिल्पकला की ख्याति के काल में जीवन बिताया।
30 सितम्बर, 1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
30 सितम्बर, 1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
30 सितम्बर, 1837 – हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।
30 सितम्बर, 1841 – सैमुएल स्लोकम ने स्टेपलर का पेटेंट कराया।
30 सितम्बर, 1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
30 सितम्बर, 1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
30 सितम्बर, 1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
30 सितम्बर, 1908 – महान हिन्दी साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।
30 सितम्बर, 1922 – भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
30 सितम्बर, 1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
30 सितम्बर, 1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में जर्मनी के नेता हिटलर इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधान मंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया।
30 सितम्बर, 1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
30 सितम्बर, 1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मौत हुई।
30 सितम्बर, 1958 – फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
30 सितम्बर, 1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया। फ़रवरी वर्ष 1958 में सीरिया में, साम्यवादियों के बढ़ते हुए प्रभाव को रोकने के लिए सीरिया ने मिस्र में विलय कर लिया था और इस प्रकार दोनों देशों पर आधारित यूनाइटेड अरब रिपब्लिक अस्तित्व में आया।
30 सितम्बर, 1984 – उत्तरी व दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमा रेखा खोली गई।
30 सितम्बर, 1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हुए।
30 सितम्बर, 1993 – महाराष्ट्र में भूकंप के कारण 20,000 लोग मारे गए।
30 सितम्बर, 2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन हुआ।
30 सितम्बर, 2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
30 सितम्बर, 2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015