Study For All Competitive Exam

Thursday, September 21, 2017

इतिहास के पन्‍नों में आज 22 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)



इतिहास के पन्‍नों में 22 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में निधन हुआ और सोवियत संघ ने पहले परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

22 सितम्बर, 1539 – सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में निधन हुआ। इन्होने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।
22 सितम्बर, 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
22 सितम्बर, 1791 – भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
22 सितम्बर, 1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई। फ्रांस में फ़्रांसीसी क्रांति से पहले 1789 तक राजशाही मौजूद थी।
22 सितम्बर, 1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
22 सितम्बर, 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के युद्धपोत इम्देन ने अंग्रेजों के विरुद्ध मद्रास में आक्रमण करके बमबारी की।
22 सितम्बर, 1949 – सोवियत संघ ने पहले परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया और इसके बाद बड़े देशों में परमाणु बम बनाने की होड़ लग गयी।
22 सितम्बर, 1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
22 सितम्बर, 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
22 सितम्बर, 1965 – भारत और पकिस्तान के बीच जारी युद्ध में संयुक्त राष्ट्र की पहल के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गयी।
22 सितम्बर, 1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
22 सितम्बर, 1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
22 सितम्बर, 1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन हुआ।
22 सितम्बर, 1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
22 सितम्बर, 1988 – नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ।
22 सितम्बर, 1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
22 सितम्बर, 1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
22 सितम्बर, 2011 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ।

Unknown

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2015